ਕਮਲਪੋਸਟ
ਤਾਜ਼ਾ ਖ਼ਬਰਾਂ
ਫ਼ਾਲੋ ਕਰੋ
ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਿੱਲੀ ਅਨੁਵਾਦ ਦੀ ਸਮੀਖਿਆ ਬਾਕੀ, ਹਿੰਦੀ ਪਾਠ ਦਿਖ ਰਿਹਾ ਹੈ

पुराना किला में होगा एससीओ का संवाद मंच, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

भारत 20 से 23 नवंबर तक दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले 'सभ्यतागत संवाद मंच' की मेजबानी करेगा। आयोजन के लिए पाकिस्तान सहित सभी एससीओ सदस्य, पर्यवेक्षक और संवाद साझेदार देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें से 15 देशों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

zCY3BHxF2N2bVo4OdBA7HUtEDAxWy4l1nmdeB6MR.jpg
नई दिल्ली: भारत शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले 'सभ्यतागत संवाद मंच' (Civilizational Dialogue Forum) की मेजबानी करने जा रहा है। यह चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन 20 से 23 नवंबर तक राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला परिसर में आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मंच का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान इस आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस मंच का मुख्य उद्देश्य एससीओ देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन सभ्यताओं, कला, साहित्य और ऐतिहासिक परंपराओं के माध्यम से आपसी सहयोग को बढ़ावा देना और जन-जन के बीच (People-to-People) संबंधों को प्रगाढ़ बनाना है।

चीन में हुई थी इस मंच की परिकल्पना केंद्रीय मंत्री ने जानकारी दी कि इस मंच का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2025 में चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रखा था। इस प्रस्ताव का मकसद सदस्य देशों को अपनी हजारों साल पुरानी सभ्यताओं और सांस्कृतिक उपलब्धियों को दुनिया के सामने रखने के लिए एक साझा अंतरराष्ट्रीय मंच देना था, जिसे बाद में एससीओ ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।

पाकिस्तान की भागीदारी पर स्थिति स्पष्ट नहीं शेखावत के अनुसार, इस सम्मेलन के लिए कुल 25 देशों (सभी 10 सदस्य देशों, पर्यवेक्षकों और संवाद साझेदारों) को निमंत्रण भेजा गया है। अब तक चीन, रूस, ईरान, बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उज्बेकिस्तान समेत 15 देशों के प्रतिनिधियों और संस्कृति मंत्रियों ने कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि कर दी है। पाकिस्तान के शामिल होने से जुड़े सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी सदस्य देशों की तरह पाकिस्तान को भी न्योता भेजा गया है, हालांकि उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

सांस्कृतिक कूटनीति को मिलेगी नई दिशा 16वीं शताब्दी में निर्मित पुराना किला इस भव्य सांस्कृतिक संवाद का मुख्य केंद्र बनेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और विदेश मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। भारत की मेजबानी में हो रहा यह पहला संवाद मंच एससीओ देशों के बीच सांस्कृतिक कूटनीति, ऐतिहासिक जुड़ाव और आपसी समझ को एक नई दिशा देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

पुराना किला में होगा एससीओ का संवाद मंच, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
#ਦਿੱਲੀ

ਮਿਲਦੀਆਂ-ਜੁਲਦੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ